Army Day 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के साहस और दृढ़ संकल्प को सलाम किया। उन्होंने याद दिलाया कि सैनिक निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं और दृढ़ निश्चय के साथ देश की रक्षा करते हैं। 78वें सेना दिवस के अवसर पर, पीएम मोदी ने उन सैनिकों को भी याद किया जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।
