Get App

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, संसद में शुरू हुई बहस

No-Confidence Motion: बहस की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार ने कई सालों से लोकसभा में डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति नहीं की है, जिससे संवैधानिक खालीपन पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन को किसी ऐसे सदस्य को चुनना चाहिए जो कार्यवाही की अध्यक्षता कर सके।

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 1:13 PM
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, संसद में शुरू हुई बहस
No Confidence Motion: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, संसद में शुरू हुई बहस

संसद में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई, जब विपक्ष के सांसदों के एक समूह ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का प्रस्ताव पेश कर दिया। इस कदम के बाद लोकसभा में स्पीकर के कामकाज को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 118 विपक्षी सांसदों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर ने सदन की कार्यवाही के दौरान पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया, खासकर तब जब नेता प्रतिपक्ष राहुल को कथित तौर पर सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी गई।

डिप्टी स्पीकर न होने पर उठे सवाल

बहस की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार ने कई सालों से लोकसभा में डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति नहीं की है, जिससे संवैधानिक खालीपन पैदा हो गया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन को किसी ऐसे सदस्य को चुनना चाहिए जो कार्यवाही की अध्यक्षता कर सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें