Get App

गाजियाबाद में EPE और हरनंदीपुरम को जोड़ेगी आउटर रिंग रोड! टाउनशिप के लिए जमीन बेचकर फंड जुटाएगा जीडीए

Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने इंफ्रा को बढ़ावा देने और नई टाउनशिप की फाइनेंसिंग के लिए आउटर रिंग रोड को पाइपलाइन रोड के जरिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) और हरनंदीपुरम (Harnandipuram) टाउनशिप से जोड़ने की योजना बनाई है। इसके लिए जीडीए रिंग रोड के 5.8 किलोमीटर लंबे हिस्से का विस्तार करेगा

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 27, 2026 पर 12:08 PM
गाजियाबाद में EPE और हरनंदीपुरम को जोड़ेगी आउटर रिंग रोड! टाउनशिप के लिए जमीन बेचकर फंड जुटाएगा जीडीए
आउटर रिंग रोड को 5.8 किलोमीटर तक विस्तारित कर पाइपलाइन रोड के रास्ते ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) से जोड़ा जाएगा

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रस्तावित हरनंदीपुरम टाउनशिप को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी देने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने एक बड़ी घोषणा की है। इसके तहत आउटर रिंग रोड को 5.8 किलोमीटर तक विस्तारित कर पाइपलाइन रोड के रास्ते ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) से जोड़ा जाएगा। इस कनेक्टिविटी से हरनंदीपुरम के निवासियों को दिल्ली, मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों तक पहुंचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा टाउनशिप को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी बेहतर संपर्क मिल सकेगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हरनंदीपुरम परियोजना का पहला चरण 'मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना' के तहत दिवाली के आसपास शुरू करने की योजना है। इस चरण में 336 हेक्टेयर जमीन पर टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव है। प्राधिकरण ने परियोजना के पंजीकरण के लिए उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (UP RERA) में आवेदन भी जमा किया है।

336 हेक्टेयर में विकसित होगा टाउनशिप का पहला चरण

हरनंदीपुरम टाउनशिप का पहला चरण गाजियाबाद के मथुरापुर, शमशेर और नगला फिरोज मोहन नगर क्षेत्रों में विकसित करने की योजना है। इसके लिए कुल 336 हेक्टेयर जमीन निर्धारित की गई है। वहीं, पूरे प्रोजेक्ट का विस्तार आठ गांवों में कुल 521 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें