Ozempic drug for weight loss: मोटापा और डायबिटीज वैश्विक महामारी का रूप ले चुका है। मोटापा अकेले कई बीमारियों की जड़ है। इसमें डायबिटीज का नाम पहला है। इस समस्या ये निजात दिलाने के लिए डेनमार्क की दवा कंपनी नोवा नॉर्डिस्क (novo nordisk) ने ओजेम्पिक नाम की दवा बनाई है, जिसे भारत में लॉन्च किया गया है। यह दवा, मूल रूप से टाइप 2 डायबिटीज से निपटने के लिए बनाई गई है। मोटापे और डायबिटीज के शिकार लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में ओजेम्पिक का इस्तेमाल मोटापे को कंट्रोल करने में होना बड़ी राहत की बात हो सकती है।
