Get App

Dubai Mall की तरह जयपुर में खुल रहा पैसिफिक मॉल! 450+ ब्रांड्स और IMAX सिनेमा के साथ जानें क्या है खास

Pacific Mall Jaipur: जयपुर के मानसरोवर में 12 एकड़ में बनकर तैयार हुआ उत्तर भारत का सबसे बड़ा और राजस्थान का सबसे आधुनिक 'पैसिफिक मॉल' 11 अक्टूबर को शुरू होने जा रहा है। दुबई मॉल की तर्ज पर 'The Spirit of Rajasthan' थीम पर बने इस मॉल में IKEA, Uniqlo जैसे 450 से अधिक ब्रांड्स, राजस्थान का पहला IMAX सिनेमा, 40 से अधिक कैफे व रेस्तरां और 3,000 गाड़ियों की पार्किंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। जानिए जयपुर के इस सबसे भव्य शॉपिंग मॉल की पूरी डिटेल्स

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 30, 2026 पर 1:07 PM
Dubai Mall की तरह जयपुर में खुल रहा पैसिफिक मॉल! 450+ ब्रांड्स और IMAX सिनेमा के साथ जानें क्या है खास
मानसरोवर VT रोड़ पर सालों की मेहनत से बनकर तैयार हुए पैसिफिक मॉल का उद्घाटन 11 अक्टूबर को होगा

Pacific Mall Jaipur Launch: जयपुर शहर क सुंदरता और चमक धमक अब सिर्फ किलो-महलों और ऐतिहासिक इमारतों, हवेलियों तक ही सीमित नहीं रह गई हैं बल्कि जयपुर देश के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और हैदराबाद की तरह आधुनिक चकाचौंध के इंफ्रास्ट्रक्चर की चमक भी जयपुर में बिखरे रही हैं बड़े-बड़े शाही और लग्ज़री होटलों के साथ राजधानी जयपुर के शॉपिंग मॉल्स में दुनियाभर के लग्जरी ब्रांडों, रेस्तरांओं और शॉपिंग हब के रूप में अपनी पहचान बना रहा हैं।

जयपुर के मानसरोवर इलाके में हालही में बनकर तैयार हुआ उत्तर भारत का सबसे बड़ा और राजस्थान का सबसे आधुनिक पैसिफिक मॉल जिसके उद्घाटन का इंतजार पूरा शहर कर रहा है। मानसरोवर VT रोड़ पर सालों की मेहनत से बनकर तैयार हुआ पैसिफिक मॉल का उद्घाटन 11 अक्टूबर को होगा जो जयपुर की आधुनिक चकाचौंध में चार चांद लगा देगा।

जयपुर में बनकर तैयार हुआ पैसिफिक मॉल लगभग 12 एकड़ की जमीन पर बना हैं जो राजस्थान का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल हैं जहां जयपुर में पहली बार IKEA, Uniqlo, Michael Kors और Armani Exchange जैसे कई बड़े अंतरराष्ट्रीय और भारतीय ब्रांड्स इस मॉल के जरिए अपनी जगह जयपुर में बनाने के लिए तैयार हैं जयपुर के पैसिफिक मॉल 450 से अधिक ब्रांड्स के आउटलेट्स के साथ खुलने वाला जयपुर का सबसे भव्य शॉपिंग मॉल होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें