Get App

J&K Attack: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 पाकिस्तानी आतंकी ढेर, IED और 2 AK राइफल बरामद

Kashmir Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार (23 अप्रैल) को नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। भारतीय सेना ने कहा कि उत्तरी कश्मीर जिले के उरी नाला में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 23, 2025 पर 10:27 AM
J&K Attack: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 पाकिस्तानी आतंकी ढेर, IED और 2 AK राइफल बरामद
Kashmir Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तानी आतंकियों के पास से IED, 2 AK राइफल और पिस्तौल बरामद किए गए हैं

Kashmir Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार (23 अप्रैल) सुबह नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि बारामूला में चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई। इस दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्धक सामान बरामद किए गए हैं। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

आतंकियों के पास से IED, 2 AK राइफल और पिस्तौल बरामद किए गए हैं। चिनार कोर ने X पर एक पोस्ट में कहा कि 23 अप्रैल 2025 को बारामूला में उरी नाले के सरजीवन के जरिए दो-तीन आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की। सेना ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर तैनात सतर्क सैनिकों ने घुसपैठियों को चेतावनी दी और उन्हें रोका जिसके परिणामस्वरूप गोलीबारी हुई।

सेना ने कहा कि फिलहाल सर्च अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया, "उरी सेक्टर में जारी घुसपैठ रोधी अभियान में दो आतंकवादी मारे गए हैं।" घुसपैठ की यह कोशिश मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के 24 घंटे से भी कम समय में की गई है। पहलगाम में आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद कश्मीर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार शाम श्रीनगर पहुंचे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात ने गृह मंत्री के आगमन पर उन्हें जानकारी दी। इस समय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक तपन डेका मौजूद थे। उसके बाद, शाह ने सेना, सीआरपीएफ और पुलिस सहित सुरक्षा अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें