Get App

Pakistan Firing LOC: पहलगाम हमले के बाद कांप उठा पाकिस्तान, लगातार तीसरे दिन फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

Pakistan Firing LOC: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की झटपटाहट शुरू हो गई है। पूरे पाक में दहशत का माहौल है। उसे यह नहीं समझ में आ रहा है कि भारत कैसी प्रतिक्रिया देगा। इसबीच सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पहलगाम हमले के बाद लगातार तीसरे दिन बिन उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि भारतीय सेना ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 27, 2025 पर 9:08 AM
Pakistan Firing LOC: पहलगाम हमले के बाद कांप उठा पाकिस्तान, लगातार तीसरे दिन फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
Pakistan Firing LOC: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।

पाकिस्तान बॉर्डर पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान कती छटपटाहट शुरू हो गई है। वो अपनी बौखलाहट में कुछ हरकत करना शुरू कर देता है। इन दिनों सीमा सीजफायर का उल्लंघन करने में जुटा हुआ है। पहलगाम हमले के बाद लगातार आज तीसरे दिन भी पाकिस्तान ने सीमा बिना उकसावे के गोली बारी शुरू कर दी है। जिसे बाद में भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना के पाक आर्मी फौरन बिल में घुस जाते हैं। पाकिस्तान को हर पल यही डर सता रहा है कि भारत का बदला बहुत ही खतरनाक और निर्णायक होगा।

भारतीय सेना ने से मिली जानकारी के मुताबिक, 26-27 अप्रैल 2025 की रात को, पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया। पाक सेना ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने नियंत्रण रेखा के पार गोलीबारी शुरू कर दी है। यह गोलीबारी बिना उकसावे के की गई। इसका भारतीय सेना ने भी तगड़ा जवाब दिया।

पाकिस्तान ने तीसरी बार किया सीजफायर का उल्लंघन

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें 26 देश के नागरिक और एक नेपाली नागरिक शामिल है। पहलगाम हमले के बाद यह लगातार तीसरी बार है, जब पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। कुल मिलाकर लागातर तीन दिन से पाकिस्‍तान की तरफ से LoC पर फायरिंग हो रही है। भारत ने सिंधु जल संधि रद्द कर दिया है। इसके बाद से ही पाकिस्तान में घबराहट का माहौल है। इस बीच सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सेना को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें