Get App

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहली बार भारत आ रहे पाकिस्तानी मंत्री, दिल्ली में SCO बैठक में लेंगे हिस्सा

पाकिस्तान के क्लाइमेट मिनिस्टर मुसादिक मसूद मलिक 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होने वाली SCO की बैठक में शामिल होंगे। तीन साल से अधिक समय बाद किसी पाकिस्तानी मंत्री का ये पहला भारत दौरा होगा। इसे दोनों देशों के बीच बातचीत और संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 14, 2026 पर 9:01 PM
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहली बार भारत आ रहे पाकिस्तानी मंत्री, दिल्ली में SCO बैठक में लेंगे हिस्सा
तीन साल से अधिक समय बाद पाकिस्तान का कोई मंत्री पहली बार भारत दौरे पर आ रहा है

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते लंबे समय से तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी बीच दोनों देशों के संबंधों को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। पाकिस्तान ने अपने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण मामलों के संघीय मंत्री मुसादिक मसूद मलिक को भारत भेजने का फैसला किया है। मलिक 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की सिविलाइजेशनल डायलॉग बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में अलग-अलग सदस्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। तीन साल से अधिक समय बाद पाकिस्तान का कोई मंत्री पहली बार भारत दौरे पर आ रहा है। इस दौरे को दोनों देशों के बीच बातचीत और आपसी संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भारत आएंगे पाकिस्तान के मंत्री

शनिवार को जारी एक बयान में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि, "पाकिस्तान सरकार आपसी सम्मान की भावना के साथ SCO के तहत अलग-अलग सभ्यताओं के बीच बातचीत और लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।" खास बात ये है कि तीन साल से अधिक समय के बाद मुसादिक मसूद मलिक भारत का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले मई 2023 में पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भारत आए थे। उस समय उन्होंने गोवा में आयोजित SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया था। इसके बाद अब पाकिस्तान का कोई मंत्री आधिकारिक कार्यक्रम के लिए भारत पहुंचने वाला है।

तीन दिनों तक होगा SCO

सब समाचार

+ और भी पढ़ें