Pakistani Spy Arrested: एक बड़े ऑपरेशन में राजस्थान पुलिस ने असम के चाबुआ वायु सेना स्टेशन पर एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। उस पर कथित तौर पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। आरोपी पर वायु सेना की संवेदनशील खुफिया जानकारी अपने हैंडलर्स तक पहुंचाने का आरोप है। वायुसेना और राजस्थान इंटेलिजेंस की टीम ने असम के वायुसेना अड्डे पर तैनात कर्मचारी को रविवार (22 मार्च) को पाकिस्तान की जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
