मुंबई में सेलेब्रिटीज के घर ज्यादातर महंगे फर्नीचर और शानदार इंटीरियर के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) का मड आइलैंड वाला घर इससे काफी अलग है। ‘रूप कथा’ (Roop Katha) नाम के इस घर में गांव जैसा सुकून और हरियाली देखने को मिलती है। यहां पेड़-पौधे, पक्षी और खुली जगह इसे एक शांत माहौल देते हैं।
