Ahmedabad Airport: यात्री ने साबुन के डिब्बों में छुपाई 6.8 करोड़ की हेरोइन, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने दबोचा

Ahmedabad Airport: अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री को हिरासत में लिया है, जिस पर आरोप है कि उसने 6.8 किलो हेरोइन (लगभग 6.8 करोड़ रुपये मूल्य की) साबुन के डिब्बों में छुपाकर तस्करी करने की कोशिश की।

अपडेटेड Feb 11, 2026 पर 12:54 PM
Story continues below Advertisement
यात्री ने साबुन के डिब्बों में छुपाई 6.8 करोड़ की हेरोइन, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने दबोचा

Ahmedabad Airport: अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री को हिरासत में लिया है, जिस पर आरोप है कि उसने 6.8 किलो हेरोइन (लगभग 6.8 करोड़ रुपये मूल्य की) साबुन के डिब्बों में छुपाकर तस्करी करने की कोशिश की।

यह जब्ती एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) और कस्टम विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर रूटीन जांच के दौरान की।

आरोपी की पहचान चेन्नई निवासी कुतुब सिहाबुद्दीन अब्बास अली के रूप में हुई है, जो AirAsia की फ्लाइट (AK91) से कुआलालंपुर से आया था। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध पाए जाने पर उसे ग्रीन चैनल से गुजरने की कोशिश करते समय रोका गया। ग्रीन चैनल उन यात्रियों के लिए है जो ड्यूटी योग्य सामान नहीं ले जा रहे होते हैं।


कस्टम अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ किए जाने पर अली ने किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को ले जाने से इनकार किया। हालांकि, उसके सामान की जांच से संदिग्ध सामग्री का पता चला।

जांच करने पर अधिकारियों ने नेचुरल और हर्बल साबुन के लेबल वाले 29 पैकेट बरामद किए। गहन जांच से पता चला कि साबुन के पैकेटों के साथ छेड़छाड़ की गई थी और उनमें नशीले पदार्थ छिपाए गए थे।

आगे की जांच में चांदी की पन्नी और कार्बन पेपर में लिपटे तीन सफेद पैकेट मिले, जिनमें संदिग्ध हेरोइन थी।

जब्त किए गए पदार्थ के नमूने पुष्टि के लिए फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेजे गए हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अधिकारियों को बताया कि यह सामान उसे उसके एक दोस्त, जिसे पनिर के नाम से जाना जाता है, ने सौंपा था और उसे पार्सल पहुंचाने के लिए अच्छी खासी राशि देने का वादा किया गया था।

अली को नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। और मामले से जुड़े संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: Delhi AQI: उत्तर भारत में ठंडी हवाओं का वापसी, दिन गर्म और राते रहेंगी ठंडी, देखें आज का AQI

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।