Pawan Kalyan Divorce: तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलग हुए आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण, बच्चों की परवरिश को लेकर कपल ने कही ये बात

Pawan Kalyan-Anna Konidala Divorce: अभिनेता से राजनेता बने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अलग होने की घोषणा की है, जिससे 13 साल की उनकी शादी का अंत हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी मिलकर उठाते रहेंगे।

अपडेटेड Nov 10, 2026 पर 8:10 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Pawan Kalyan-Anna Konidala Divorce: पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला का आपसी सहमति से तलाक की घोषणा की है

Pawan Kalyan-Anna Konidala Divorce: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन कल्याण अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने शादी के रिश्ते को खत्म करने और अलग-अलग रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। दोनों ने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने की घोषणा की है। इस तलाक के साथ ही 13 साल की उनकी शादी का अंत हो गया है।

इस संबंध में उपमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। बयान में दोनों ने साफ किया कि भले ही उनका वैवाहिक रिश्ता अब खत्म हो रहा है। लेकिन वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने बच्चों की जिम्मेदारी मिलकर निभाएंगे।

आपसी सहमति और सम्मान से लिया अलग होने का फैसला


पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि साथ में जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बिताने के बाद दोनों ने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने रिश्ते के खत्म होने की जानकारी देते हुए कहा कि वे एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखेंगे।

बयान में कहा गया, ''हमने अपनी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा साथ बिताया है। अब हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। हालांकि, हमारी शादी का रिश्ता खत्म हो गया है, लेकिन हम अच्छे दोस्त और अपने बच्चों के प्रति समर्पित माता-पिता बने रहेंगे। हमारे बच्चों की खुशी और उनका कल्याण हमेशा हमारी साझा प्राथमिकता रहेगा।''

निजता का सम्मान करने की अपील

तलाक की घोषणा के साथ ही पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों से इस निजी फैसले का सम्मान करने की अपील की है। दोनों ने कहा कि जिंदगी के इस बदलाव के दौर में उन्हें लोगों की समझदारी और सहयोग की जरूरत है। बयान में आगे कहा गया कि वे अपनी निजी जिंदगी से जुड़े इस बदलाव के दौरान लोगों से उनकी निजता बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। साथ ही उन सभी लोगों का आभार जताया, जिन्होंने अब तक उनके जीवन के सफर में उनका साथ दिया है।

बच्चों की खुशी को बताया पहली प्राथमिकता

अलग होने के फैसले के बावजूद पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने अपने बच्चों की परवरिश और उनके भविष्य को सबसे अधिक महत्व देने की बात कही है। दोनों ने स्पष्ट किया है कि वैवाहिक रिश्ता खत्म होने के बाद भी वे बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। फिलहाल दोनों की ओर से अलग होने के फैसले के पीछे की वजहों का खुलासा नहीं किया गया है। उन्होंने इसे निजी मामला बताते हुए लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है।

आधिकारिक बयान में कपल ने कहा है, "हमारे शुभचिंतकों, निकट और प्रियजनों के नाम... जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा एक साथ बिताने के बाद, हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का निर्णय लिया है। हालांकि हमारी शादी समाप्त हो गई है, फिर भी हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने प्यारे बच्चों के समर्पित माता-पिता बने रहेंगे। उनकी खुशी और भलाई हमेशा हमारी साझा प्राथमिकता रहेगी। इस व्यक्तिगत बदलाव के दौरान, हम आपसे समझ, दया और हमारी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। हम उन सभी का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस सफर में हमारे साथ खड़े रहे।"

कौन हैं पवन कल्याण?

पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री होने के साथ-साथ तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता भी हैं। वह सुपरस्टार चिरंजीवी और नागेंद्र बाबू के छोटे भाई हैं। उन्होंने साल 1996 में फिल्म 'अक्कड़ा अम्मायी इक्कड़ा अब्बायी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद पवन कल्याण ने राजनीति में भी कदम रखा। वह जन सेना पार्टी के संस्थापक हैं। कल्याण आंध्र प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

पवन कल्याण की तीसरी शादी थी अन्ना कोनिडेला से

पवन कल्याण की निजी जिंदगी पहले भी कई बार चर्चा में रही है। अन्ना कोनिडेला से शादी करने से पहले वह दो बार शादी कर चुके थे। पवन कल्याण ने साल 1997 में नंदिनी से पहली शादी की थी। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का रिश्ता टूट गया और उनका वैवाहिक जीवन समाप्त हो गया।

ये भी पढ़ें- ईरान पर शिकंजा कस रहा अमेरिका! समुद्री और जमीनी रास्तों से सप्लाई रोकने की तैयारी, परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना ट्रंप की बड़ी शर्त

इसके बाद उन्होंने साल 2009 में अभिनेत्री और मॉडल रेणु देसाई से शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनके नाम अकीरा नंदन और आध्या हैं। हालांकि, साल 2012 में पवन कल्याण और रेणु देसाई भी अलग हो गए। इसके बाद साल 2013 में पवन कल्याण ने रूसी मूल की अन्ना से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनके नाम पोलेना अंजना पवनोवा और मार्क शंकर पवनोविच हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।