Get App

Pawan Kalyan Divorce: तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलग हुए आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण, बच्चों की परवरिश को लेकर कपल ने कही ये बात

Pawan Kalyan-Anna Konidala Divorce: अभिनेता से राजनेता बने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अलग होने की घोषणा की है, जिससे 13 साल की उनकी शादी का अंत हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी मिलकर उठाते रहेंगे।

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 8:10 AM
Pawan Kalyan Divorce: तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलग हुए आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण, बच्चों की परवरिश को लेकर कपल ने कही ये बात
Pawan Kalyan-Anna Konidala Divorce: पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला का आपसी सहमति से तलाक की घोषणा की है

Pawan Kalyan-Anna Konidala Divorce: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन कल्याण अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने शादी के रिश्ते को खत्म करने और अलग-अलग रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। दोनों ने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने की घोषणा की है। इस तलाक के साथ ही 13 साल की उनकी शादी का अंत हो गया है।

इस संबंध में उपमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। बयान में दोनों ने साफ किया कि भले ही उनका वैवाहिक रिश्ता अब खत्म हो रहा है। लेकिन वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने बच्चों की जिम्मेदारी मिलकर निभाएंगे।

आपसी सहमति और सम्मान से लिया अलग होने का फैसला

पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि साथ में जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बिताने के बाद दोनों ने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने रिश्ते के खत्म होने की जानकारी देते हुए कहा कि वे एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें