Get App

रिन्यूएबल एनर्जी के लिए ₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरप्लान मंजूर, जानें सरकार का ये नया मास्टरप्लान

New Scheme: केंद्र सरकार ने देश में हरित ऊर्जा की निर्बाध सप्लाई और स्मार्ट ग्रिड नेटवर्क तैयार करने के लिए एक नई योजना को हरी झंडी दे दी है। ₹1,86,405 करोड़ के कुल परिव्यय वाले इस मेगा प्रोजेक्ट में 135 GW रिन्यूएबल एनर्जी इवेक्यूएशन और 50 GWh बैटरी स्टोरेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। यह योजना देश के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर की पूरी तस्वीर बदलने वाली है

Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 9:38 AM
रिन्यूएबल एनर्जी के लिए ₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरप्लान मंजूर, जानें सरकार का ये नया मास्टरप्लान
PM DHARA का मुख्य फोकस ग्रिड और स्मार्ट ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना है

New Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में देश को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक ऐतिहासिक योजना को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि भारत के ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और क्लीन एनर्जी ग्रिड को अपग्रेड करने के लिए तैयार किया गया एक महत्वाकांक्षी लॉन्ग-टर्म प्रोग्राम लॉन्च किया गया है।

सौर और पवन जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से बनने वाली बिजली को देश के कोने-कोने तक सुचारू रूप से पहुंचाने के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित होगी।

क्या है यह स्कीम और क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि बिजली का उत्पादन दूरदराज के क्षेत्रों में होता है, लेकिन इसकी खपत औद्योगिक और शहरी क्षेत्रों में होती है। पर्याप्त ट्रांसमिशन लाइनें न होने पर हरित ऊर्जा बर्बाद हो जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें