Get App

PM Modi on Gold: 'जरूरत न हो तो न खरीदें सोना', एक बार फिर पीएम मोदी ने देशवासियों से की गोल्ड न बाय करने की अपील

PM Modi on Gold Buying: क्या आप भी इस त्यौहार या शादी के सीजन में सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं? तो पीएम मोदी की ये अपील जान लीजिए। पीएम ने देशवासियों से एक बार फिर से 'जरूरत न होने पर सोना न खरीदने' की अपील की है। जानिए आखिर क्यों पीएम मोदी क्यों कहा ऐसा?

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 01, 2026 पर 10:47 AM
PM Modi on Gold: 'जरूरत न हो तो न खरीदें सोना', एक बार फिर पीएम मोदी ने देशवासियों से की गोल्ड न बाय करने की अपील
भारत में सोने का आयात देश के चालू खाते के घाटे (CAD) पर बड़ा दबाव डालता है

PM Modi Appeal On Gold: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के शानदार प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से फिर एक बड़ी अपील की है। पीएम मोदी ने नागरिकों से गैर-जरूरी विदेशी खर्चों में कटौती करने, देश के भीतर ही पर्यटन को बढ़ावा देने और सबसे महत्वपूर्ण 'बिना जरूरत सोना न खरीदने' का आग्रह किया है।

अप्रैल-जून तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ 7.8% रहने पर देशवासियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की यह सफलता 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयास और आत्मनिर्भरता के संकल्प का नतीजा है। आइए विस्तार से समझते हैं कि पीएम मोदी ने सोने की खरीदारी और 'स्वदेशी' को लेकर क्या अहम बातें कही हैं।

'जरूरत न हो तो न खरीदें सोना': पीएम मोदी की बड़ी अपील

भारत में सोने का आयात देश के चालू खाते के घाटे (CAD) पर बड़ा दबाव डालता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपने खर्च करने के तौर-तरीकों में थोड़ा बदलाव लाने का आग्रह किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें