प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 5 देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव के लिए रोम में है, इस दौरान उन्होंने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। वहीं इस मुलाकात में भारत ही नहीं बल्कि इटली में भी 'मेलोडी' की केमिस्ट्री की खूब चर्चा हो रही है। वहीं पीएम मोदी के इस दौरे की एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल है। पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को एक खास गिफ्ट दिया है। इस खास गिफ्ट ने दुनिया भर का ध्यान खींचा है।
पीएम मोदी ने दिया ये खास गिफ्ट
बता दें कि, इटली पहुंचे पीएम मोदी ने बुधवार को पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट किया है। इस खास पल का एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “गिफ्ट के लिए धन्यवाद।” वीडियो में जॉर्जिया मेलोनी हंसते हुए कहती नजर आती हैं, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे लिए एक बहुत ही अच्छी टॉफी लाए हैं — मेलोडी।”
आपको बता दें कि वैसे यह कोई पहली बार नहीं हुआ है कि जब मोदी और मेलोनी की केमिस्ट्री ने दुनिया का ध्यान खींचा हो। असल में इस वीडियो में दोनों देशों के पीएम के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान है, जो न केवल उनकी निजी दोस्ती बल्कि भारत और इटली के मजबूत होते रिश्तों की गवाही दे रही है।
काफी ट्रेंड में रहा है मेलोडी शब्द
इससे पहले दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की, जिसके बाद 'मेलोडी' की केमिस्ट्री की खूब चर्चा हो रही है। बता दें कि, साल 2024 में G-7 की बैठक में दोनों नेताओं की बीच मुलाकात हुई थी। उस दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में मेलोनी के साथ पीएम मोदी भी थे। मेलोनी ने इस वीडियो में मोदी और खुद को मेलोडी (Melodi) टीम बताया था। वहीं । मेलोनी और मोदी की मुलाकात के बाद ‘Melodi’ शब्द सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। दरअसल, यह शब्द MELONI के पहले तीन शब्द यानि MEL और MODI के आखिरी तीन शब्द यानि ODI से मिलकर बना है।