PM Modi in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (24 मार्च) दोपहर 2 बजे राज्यसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने गंभीर ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया का संकट भारत के लिए चिंता का कारण है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में संवाद और कूटनीति के माध्यम से शांति चाहता है। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने बताया कि भारत आज की तारीख में 41 देशों से एनर्जी इंपोर्ट करता है।
