Get App

क्रिकेट, UPI से लेकर रणनीतिक साझेदारी तक... पीएम मोदी के न्यूजीलैंड दौरे के ये है 18 आउटकम्स

PM Modi New Zealand Visit 18 Agreements: पिछले चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा है, जो दोनों देशों के रिश्तों के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान भारत और न्यूजीलैंड ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी और डिजिटल कनेक्टिविटी समेत कई क्षेत्रों में 18 बड़े समझौतों का ऐलान किया है

Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 11, 2026 पर 3:28 PM
क्रिकेट, UPI से लेकर रणनीतिक साझेदारी तक... पीएम मोदी के न्यूजीलैंड दौरे के ये है 18 आउटकम्स
इस यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि दोनों देशों के रिश्तों को अब 'रणनीतिक साझेदारी' के स्तर पर पहुंचा दिया गया है

PM Modi New Zealand Visit: भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। पिछले चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा है, जो दोनों देशों के रिश्तों के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान भारत और न्यूजीलैंड ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी और डिजिटल कनेक्टिविटी समेत कई क्षेत्रों में 18 बड़े समझौतों का ऐलान किया है।

इस यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि दोनों देशों के रिश्तों को अब 'रणनीतिक साझेदारी' के स्तर पर पहुंचा दिया गया है। इसके साथ ही 'रोडमैप टू 2030' को भी अपनाया गया है, जो अगले चार सालों तक दोनों देशों के मंत्रालयों के बीच सहयोग का मार्गदर्शन करेगा। आइए जानते हैं पीएम मोदी के इस ऐतिहासिक दौरे की 18 बड़ी बातें।

रक्षा और समुद्री सुरक्षा

1. समुद्री सहयोग समझौता: भारत के रक्षा मंत्रालय और न्यूजीलैंड डिफेंस फोर्स के बीच समुद्री सुरक्षा, संयुक्त गतिविधियों और सूचनाओं को साझा करने के लिए एक रूपरेखा तैयार की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें