Get App

PM Modi's Solar Push: छत से बनेगी बिजली, पकेगा खाना, चार्ज होगी EV, पीएम ने बताया सोलर से कैसे बदलेगी जिंदगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बनाने, खाना पकाने और EV चार्ज करने की अपील की। India Renewable Energy Summit 2026 में उन्होंने बताया कि भारत ने 500 GW गैर-जीवाश्म ऊर्जा का लक्ष्य 5 साल पहले पूरा कर लिया है। PM Surya Ghar Yojana से अब तक 65 लाख घरों में सोलर लग चुका है और बिजली बिल में 76% तक की बचत हो रही है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 9:03 AM
PM Modi's Solar Push: छत से बनेगी बिजली, पकेगा खाना, चार्ज होगी EV, पीएम ने बताया सोलर से कैसे बदलेगी जिंदगी
PM Surya Ghar Yojana से 65 लाख घरों में लगा सोलर, बिजली बिल में 76% तक की बचत।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे बिजली तो बनेगी ही, साथ ही खाना पकाने और इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज करने में भी मदद मिलेगी। इससे बिजली बिल कम होगा और देश दूसरे देशों पर कम निर्भर रहेगा।

CNBC-TV18 के अनुसार, प्रधानमंत्री ने 2 नवंबर को दिल्ली में आयोजित India Renewable Energy Summit and Expo 2026 में कहा कि सौर ऊर्जा को अपनाने से आम लोगों का बिजली बिल घटेगा और देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी। सोलर अपनाना अब सिर्फ पर्यावरण की जरूरत नहीं, बल्कि हर परिवार के लिए बचत का सबसे आसान तरीका बन गया है।

समय से 5 साल पहले पूरा किया बड़ा लक्ष्य

समिट में पीएम मोदी ने भारत की बड़ी उपलब्धि का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश ने 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा का टारगेट तय समय से 5 साल पहले ही हासिल कर लिया है। आज भारत दुनिया के टॉप-3 सौर ऊर्जा उत्पादक देशों में शामिल है और अब अगले चरण में 500 गीगावाट और ग्रीन एनर्जी जोड़ने की तैयारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें