Get App

ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, 'ऑपरेशन सिंदूर से सियासी लाभ लेना चाहते हैं PM', BJP ने किया पलटवार

Mamata Banerjee on PM: ममता बनर्जी ने कहा, 'क्या यह इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ऐसा कहने का समय है? उनकी उपस्थिति में उनके नेता कह रहे हैं कि वे ऑपरेशन सिंदूर की तरह ऑपरेशन बंगाल करेंगे। मैं उन्हें चुनौती देती हूं! अगर उनमें हिम्मत है, तो कल चुनाव के लिए जाओ। हम तैयार हैं और बंगाल तैयार है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 29, 2025 पर 9:03 PM
ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, 'ऑपरेशन सिंदूर से सियासी लाभ लेना चाहते हैं PM', BJP ने किया पलटवार
CM ममता ने कहा मुझे निराशा है कि PM मोदी ने ऐसे समय में बंगाल की आलोचना की है जब सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों का दौरा कर रहे हैं

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में गुरुवार को राजनीतिक पारा गरमा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली। दरअसल पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल में थे। अलीपुरद्वार में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ममता बनर्जी सरकार को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने मुर्शिदाबाद में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा, महिलाओं की सुरक्षा और राज्य सरकार की नौकरियों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आलोचना की। पीएम के इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पलटवार किया। आइए आपको बताते हैं किसने क्या कहा?

'सिंदूर का धंधा कर रहे हैं PM'

CM ममता बनर्जी ने PM पर आरोप लगाया कि वे 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' से राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि, 'केंद्र ने विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक लाभ के लिए सैन्य हमले को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया है।' CM ने कहा, मोदी जी ने आज जो कहा है, हमें न केवल झटका लगा है बल्कि हमारे प्रधानमंत्री से यह सुनकर बहुत दुख हुआ है। मुझे निराशा है कि PM मोदी ने ऐसे समय में बंगाल की आलोचना की है जब सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, सभी दलों ने पाकिस्तान से टकराव के बीच केंद्र की बीजेपी सरकार के आतंकवाद के खिलाफ रुख को समर्थन दिया लेकिन उन्होंने बंगाल में आकर झूठ का इस्तेमाल करके बांटने और राज करने का प्रयास किया।

उन्होंने आगे कहा, 'क्या यह इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ऐसा कहने का समय है? और उनकी उपस्थिति में, उनके नेता कह रहे हैं कि वे ऑपरेशन सिंदूर की तरह ऑपरेशन बंगाल करेंगे। मैं उन्हें चुनौती देती हूं! अगर उनमें हिम्मत है, तो कल चुनाव के लिए जाओ। हम तैयार हैं और बंगाल तैयार है।

बीजेपी ने कर दिया पलटवार

ममता बनर्जी के बयान के बाद बीजेपी नेता अमित मालवीय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, उन्होंने एक क्लिप साझा की जिसमें बनर्जी सैन्य अभियान को 'छोटी बात' और कोई युद्ध न होने का सुझाव देती दिख रही थीं। मालवीय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'ममता बनर्जी ने अब ऑपरेशन सिंदूर को केवल 'सिंदूर का धंधा' कहकर खारिज कर दिया है। यह उनका असली चेहरा है। 'बलिदान, देशभक्ति और हमारे सशस्त्र बलों के साहस का मजाक उड़ाना।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें