Semicon India 2025: पीएम मोदी का ट्रंप पर कटाक्ष, बोलें- 'आर्थिक स्वार्थ से प्रेरित चुनौतियों' से लड़ने को भारत है तैयार

Semicon 2025: पीएम मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत में सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, 'दुनिया को भारत पर भरोसा है और सभी भारत में सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है'

अपडेटेड Sep 02, 2025 पर 1:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PM मोदी ने कहा, भारत ने 'आर्थिक स्वार्थ से प्रेरित चुनौतियों' के बावजूद उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया है

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 'सेमीकॉन इंडिया 2025' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंमें अपने भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति की तारीफ करते हुए कहा कि देश ने 'आर्थिक स्वार्थ से प्रेरित' चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। पीएम मोदी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका ने भारत पर 50% का भारी टैरिफ लगाया है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ गया है।

'दुनिया को भारत पर है भरोसा'

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी की वैश्विक शक्ति छोटे से चिप में समाहित है, जिसमें देशों को आगे ले जाने की ताकत है। उन्होंने कहा, 'दुनिया की सबसे छोटी चीज दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी।' पीएम ने कहा कि 'सेमीकॉन 2025' यह स्पष्ट संदेश दे रहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत में सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, 'दुनिया को भारत पर भरोसा है। दुनिया भारत में विश्वास करती है। और दुनिया भारत में सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है।'


चुनौतियों के बावजूद भारत का ग्रोथ बरकरार

प्रधानमंत्री ने अप्रैल-जून तिमाही में भारत के मजबूत आर्थिक प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने बताया कि भारत ने 7.8% की ग्रोथ रेट दर्ज की है, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग सहित सभी क्षेत्रों में विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत ने 'आर्थिक स्वार्थ से प्रेरित चुनौतियों' के बावजूद उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वैश्विक सेमीकंडक्टर बाजार कुछ ही सालों में 1 ट्रिलियन डॉलर को पार कर जाएगा और जिस गति से भारत प्रगति कर रहा है, उन्हें यकीन है कि भारत इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।