'गुलामी की मानसिकता को बदलने का अभियान...', सेवा तीर्थ के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी

सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 व 2 के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश एक नया इतिहास बनते हुए देख रहा है। उन्होंने कहा कि 13 फरवरी का दिन भारत की विकास यात्रा में नई शुरुआत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सभी ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन में प्रवेश कर रहे हैं

अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 7:05 PM
Story continues below Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 व 2 का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 व 2 का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम ने कहा कि आज हम नया इतिहास बनता देख रहे हैं। पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक थीं। आज भारत की नई यात्रा शुरू हुई है। बता दें कि सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय स्थित हैं।

पीएम मोदी ने कही ये बात

सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 व 2 के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश एक नया इतिहास बनते हुए देख रहा है। उन्होंने कहा कि 13 फरवरी का दिन भारत की विकास यात्रा में नई शुरुआत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सभी ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश को अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए ईश्वर का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये नई इमारतें देश की प्रगति और बेहतर प्रशासन में अहम भूमिका निभाएंगी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘विकसित भारत’ का सपना सिर्फ नीतियों और योजनाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए। यह हमारे काम करने की जगहों और इमारतों में भी दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों से देश का संचालन होता है, वे प्रभावशाली और प्रेरणा देने वाले होने चाहिए।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि साउथ ब्लॉक और नॉर्थ ब्लॉक जैसी इमारतें ब्रिटिश शासन के नजरिये से बनाई गई थीं। लेकिन सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन जैसे नए कॉम्प्लेक्स भारत के लोगों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां लिए जाने वाले फैसले 140 करोड़ देशवासियों की उम्मीदों और जरूरतों पर आधारित होंगे, न कि किसी शासक के विजन पर।

बता दें कि,  कर्तव्य भवन-1 और 2 में कई अहम मंत्रालय काम कर रहे हैं। इनमें वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, कानून और न्याय मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्रालय और जनजातीय मामलों का मंत्रालय शामिल हैं।

खबर अपडेट हो रही है...

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।