दिल्ली में पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग! नेवी चीफ के बाद अब वायु सेना प्रमुख से की मुलाकात

इससे पहले शनिवार को नौसेना के अध्यक्ष ने पीएम मोदी के साथ एक घंटे की बैठक की, जिसमें उन्होंने नौसेना की मौजूदा तैयारियों और उनके एक्टिवनेस पर जानकारी दी। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री से मिलकर अरब सागर में समुद्री सुरक्षा की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी

अपडेटेड May 04, 2025 पर 2:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पीएम मोदी ने प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह से मुलाकात की। (फाइल फोटो/PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह से मुलाकात की। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों के लिए यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। यह बातचीत प्रधानमंत्री के दिल्ली स्थित आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई। इससे पहले पीएम मोदी ने नौसेना प्रमुख और सेना प्रमुख से भी अलग-अलग बैठकें की थीं।

पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग! 

इससे पहले शनिवार को नौसेना के अध्यक्ष ने पीएम मोदी के साथ एक घंटे की बैठक की, जिसमें उन्होंने नौसेना की मौजूदा तैयारियों और उनके एक्टिवनेस पर जानकारी दी। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री से मिलकर अरब सागर में समुद्री सुरक्षा की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। इस सप्ताह की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक की थी, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी मौजूद थे।


पहलगाम के बाद एक्शन में सरकार

22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। इस हमले में आतंकियों ने 26 मासूम लोगों की हत्या कर दी थी। माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा एक आतंकी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) जिम्मेदार है, जिसका हिंसक इतिहास रहा है। हालांकि पाकिस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है।

पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट

पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के शीर्ष रक्षा अधिकारियों से कहा था कि, सेना को इस हमले का जवाब देने के लिए पूरी आज़ादी है — वे कब, कैसे और कहां जवाब देंगे, इसका फैसला वे खुद कर सकते हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से भी मुलाकात की। इस बीच, पाकिस्तान की ओर से लगातार नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीज़फायर का उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। शनिवार और रविवार की रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों में आठ अलग-अलग स्थानों पर सीज़फायर तोड़ा, जिसके जवाब में भारतीय सेना ने कड़ा और प्रभावी जवाब दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।