VIDEO: QUAD समिट में PM मोदी ने झुककर उठाया तिरंगे का मार्कर, ट्रंप ने दिया ऐसा रिएक्शन

मनीला में आयोजित क्वाड समिट में पीएम मोदी ने जमीन पर रखे भारतीय तिरंगे के रंग के मार्कर को उठाकर अपनी जेब में रख लिया। वहीं इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी वहां पर मौजूद थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

अपडेटेड Nov 17, 2026 पर 9:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पीएम मोदी ने जमीन पर रखे भारतीय तिरंगे के रंग के मार्कर को उठाकर अपनी जेब में रख लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मनीला में आयोजित क्वाड (QUAD) समिट में शामिल हुए। लीडर्स के फोटो सेशन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक खास पल देखने को मिला। पीएम मोदी ने जमीन पर रखे भारतीय तिरंगे के रंग के मार्कर को उठाकर अपनी जेब में रख लिया। वहीं इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी वहां पर मौजूद थे। ट्रंप ने मोदी से कहा इसे संभालकर रखें। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीएम मोदी ने उठाया भारतीय झंडे का मार्कर

वीडियो में पीएम मोदी कारपेट पर रखे एक छोटे सफेद आयताकार (रेक्टेंगुलर) कार्ड को उठाने के लिए झुकते दिखाई देते हैं। इसके बाद वह कार्ड को अपनी जेब में रख लेते हैं। इस कार्ड पर भारतीय तिरंगे का निशान बना हुआ है। दरअसल, ये ये एक पोजीशन मार्कर या नेमप्लेट है, जिसे ग्रुप फोटो के दौरान नेताओं की जगह तय करने के लिए जमीन पर रखा गया था। पीएम मोदी अकेले ऐसे नेता थे, जो मार्कर को उठाकर अपनी जेब में रखें। वहीं बाकी सभी नेता अपने-अपने राष्ट्रीय ध्वज के सामने तय जगह पर खड़े रहे। झंडा उठाते समय पीएम मोदी ने कहा कि वह राष्ट्रीय ध्वज को जमीन पर नहीं छोड़ सकते।


 

इसे संभालकर रखें

पीएम मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने कहा, "मैं (झंडा) जमीन पर नहीं रख सकता।" इस पर ट्रंप ने जवाब दिया, “इसे संभालकर रखें।” आपको बता दें, इससे पहले भी 2023 में जोहान्सबर्ग में आयोजित BRICS समिट के दौरान ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। उस समय भी पीएम मोदी ने स्टेज पर रखा भारतीय झंडे का मार्कर उठा लिया था। उनके इस कदम को कई लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति से जोड़कर सराहा।

क्या वोटर लिस्ट से हटे 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम? यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताई पूरी सच्चाई

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।