प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के हालात पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि, भारत इस विवाद को बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के प्रयासों में सहयोग करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही भारत और यूक्रेन के बीच आपसी संबंधों और सहयोग को और मजबूत बनाने के तरीकों पर भी विचार किया। जानें भारत और यूक्रेन के शीर्ष नेताओं के बीच किन-किन मुद्दों पर बात हुई है।
पीएम ने क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत का रुख साफ करते हुए कहा कि इस विवाद का हल बातचीत और कूटनीति के जरिए ही निकाला जाना चाहिए। पीएम मोदी ने दोहराया कि भारत शांति स्थापित करने की हर कोशिश में सहयोग करने के लिए तैयार है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने युद्ध से जुड़े ताजा हालात पर अपनी बात रखी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, "राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर अच्छी बातचीत करके खुशी हुई। इस दौरान हमने दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग की समीक्षा की और भारत-यूक्रेन के रिश्तों को और मजबूत करने पर सहमति जताई। मैंने राष्ट्रपति जेलेंस्की को युद्ध के मौजूदा हालात, उससे जुड़ी मानवीय समस्याओं और शांति बहाल करने के प्रयासों पर अपनी बात रखने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही, शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव मदद करने के भारत के संकल्प को भी दोहराया।"
Glad to have had a productive telephone conversation with President Zelenskyy. We reviewed our wide-ranging bilateral cooperation and agreed to further strengthen India-Ukraine ties.
I thanked President Zelenskyy for sharing his perspectives on the ongoing conflict, its humanitarian aspects and various efforts to restore peace. Reiterated India’s firm commitment to contributing in every possible way towards a peaceful resolution. @ZelenskyyUA — Narendra Modi (@narendramodi) November 9, 2026
जेलेंस्की ने ब्लैक सी पर रूस की रोक को लेकर बात की
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ ब्लैक सी के रास्ते अनाज के निर्यात पर रूस की ओर से लगाई गई रोक को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, "भारत के लिए यह समझना जरूरी है कि वह युद्ध खत्म कराने में किस तरह मदद कर सकता है और दूसरे देशों के नेताओं के साथ क्या कदम उठा सकता है। खाद्य सुरक्षा भी ऐसा ही एक अहम मुद्दा है। हमने ब्लैक सी के रास्ते अनाज भेजने पर रूस की रोक को लेकर बात की।"
उन्होंने आगे कहा, "भारत खाद्य आपूर्ति के लिए रास्ता तैयार करने में मध्यस्थता करने को तैयार है। हमें उम्मीद है कि इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे। रूस को समझना चाहिए कि समुद्री रास्ते बंद होने से दुनिया की अर्थव्यवस्था और करोड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं। हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि दोनों देशों की टीमें इन मुद्दों और आपसी संबंधों से जुड़े दूसरे मामलों पर बातचीत जारी रखेंगी।"
I spoke with Prime Minister of India Narendra Modi @narendramodi and briefed him on the latest diplomatic developments. We are actively preparing on every item on the agenda for the meeting in Abu Dhabi. Ukraine has always taken a constructive approach, and Russia must show the same readiness to de-escalate.
The Prime Minister has said more than once, including directly to the Russian leader, that now is the time to end the war, not to continue it. It is important that India identify what steps it can take and what dialogue it can pursue with other leaders to help bring the war to an end. Food security could be one such area. We discussed Russia's blocking of grain exports via the Black Sea. India is ready to mediate in establishing food corridors, and we are counting on these efforts to continue. Russia must understand that the global economy and hundreds of millions of people around the world are suffering because of blocked sea routes. We agreed that our teams will stay in touch on these and other bilateral issues. — Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) November 9, 2026
2024 में कीव गए थे मोदी
बता दें अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे थे। यह भारत और यूक्रेन के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला यूक्रेन दौरा था। वहीं, युद्ध शुरू होने के बाद से पीएम मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच कई बार फोन पर बातचीत हो चुकी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।