Get App

पीएम मोदी ने जेलेंस्की से फोन पर की बात, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने फोन पर रूस-यूक्रेन युद्ध के हालात पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि, भारत इस विवाद को बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के प्रयासों में सहयोग करने के लिए तैयार है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 8:47 PM
पीएम मोदी ने जेलेंस्की से फोन पर की बात, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर हुई चर्चा
शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव मदद करने के भारत के संकल्प को भी दोहराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के हालात पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि, भारत इस विवाद को बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के प्रयासों में सहयोग करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही भारत और यूक्रेन के बीच आपसी संबंधों और सहयोग को और मजबूत बनाने के तरीकों पर भी विचार किया। जानें भारत और यूक्रेन के शीर्ष नेताओं के बीच किन-किन मुद्दों पर बात हुई है।

पीएम ने क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत का रुख साफ करते हुए कहा कि इस विवाद का हल बातचीत और कूटनीति के जरिए ही निकाला जाना चाहिए। पीएम मोदी ने दोहराया कि भारत शांति स्थापित करने की हर कोशिश में सहयोग करने के लिए तैयार है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने युद्ध से जुड़े ताजा हालात पर अपनी बात रखी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें