Get App

IP एक्सटेंशन के दशहरा समारोह में शामिल होंगे PM मोदी! सुरक्षा का होगा कड़ा पहरा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

Dussehra 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित उत्सव ग्राउंड में दशहरा समारोह में शामिल होंगे। उनके शाम 6:30 बजे पहुंचने की संभावना है। पीएम के दौरे को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा और ट्रैफिक के विशेष इंतजाम किए गए हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 20, 2026 पर 3:13 PM
IP एक्सटेंशन के दशहरा समारोह में शामिल होंगे PM मोदी! सुरक्षा का होगा कड़ा पहरा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) ने आयोजन स्थल की सुरक्षा अपने हाथ में ले ली है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 20 अक्टूबर को पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित उत्सव ग्राउंड में दशहरा समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ की ओर से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित उत्सव ग्राउंड पहुंचने की संभावना है। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कई जगहों पर ट्रैफिक के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। आयोजकों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

सुरक्षा के लिए किए गए खास इंतजाम

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दशहरा समारोह में शामिल होने को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के करीब 2,500 जवान तैनात रहेंगे। इनमें दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की SWAT यूनिट के कमांडो भी शामिल होंगे। एक अधिकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री के शाम करीब 6:30 बजे पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित उत्सव ग्राउंड पहुंचने की संभावना है।

तीन स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें