Get App

अब दिल्ली से मेरठ दूर नहीं! 45 मिनट में तय होगी पूरी दूरी...नमो भारत ट्रेन का PM मोदी इस दिन करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक जाने वाले 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्सों का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 23 किलोमीटर लंबे मेरठ मेट्रो कॉरिडोर की भी शुरुआत होगी, जिसमें कुल 13 स्टेशन हैं

Rajat Kumarअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 5:21 PM
अब दिल्ली से मेरठ दूर नहीं! 45 मिनट में तय होगी पूरी दूरी...नमो भारत ट्रेन का PM मोदी इस दिन करेंगे उद्घाटन
दिल्ली से उत्तर प्रदेश के मेरठ तक का सफर अब रैपिड रेल (Rapid Rail) से काफी सम समय में पूरा होगा।

Meerut Metro Opening Date: उत्तर प्रदेश के लोगों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ साउथ तक रैपिड रेल यानी नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अगले हफ्ते गौतम बुद्ध नगर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की नींव रखेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री, मेरठ मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर का भी उद्घाटन करेंगे।

सीएम योगी ने दी बड़ी जानकारी 

सोमवार को बजट सत्र के दौरान विधान परिषद में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पानी, जमीन और हवाई मार्ग से बेहतरीन कनेक्टिविटी है। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को गौतम बुद्ध नगर में सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसे उत्तर प्रदेश को हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में एक अहम कदम बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक जाने वाले 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्सों का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 23 किलोमीटर लंबे मेरठ मेट्रो कॉरिडोर की भी शुरुआत होगी, जिसमें कुल 13 स्टेशन हैं।

नमो भारत रैपिड रेल का पूरा रूट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें