Get App

बस्तर में जवानों संग मनेगी पीएम मोदी की दीवाली! जानिए नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ में क्यों खास है यह दौरा

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह देश की रक्षा में जवानों के बलिदान, निस्वार्थ सेवा और समर्पण को सलाम करेंगे

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 08, 2026 पर 11:09 AM
बस्तर में जवानों संग मनेगी पीएम मोदी की दीवाली! जानिए नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ में क्यों खास है यह दौरा
वह देश के लिए सुरक्षा कर्मियों के बलिदान, निस्वार्थ सेवा और अटूट समर्पण को सलाम करने जा रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 8 नवंबर को छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। बस्तर का यह दौरा इसलिए खास है क्योंकि यह वही इलाका है जहां कभी नक्सलवाद का प्रभाव रहा था। अब केंद्र सरकार के मुताबिक देश नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हो चुका है और बस्तर में विकास की गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपने बस्तर दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह अपने बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए बस्तर जा रहे हैं। पीएम मोदी ने इस इलाके में आए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि कभी यहां नक्सलवाद का प्रभाव था लेकिन अब विकास फल-फूल रहा है।

उन्होंने कहा कि वह देश के लिए सुरक्षा कर्मियों के बलिदान, निस्वार्थ सेवा और अटूट समर्पण को सलाम करने जा रहे हैं। बस्तर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान भी तैनात हैं। इन सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाई है।

नक्सलवाद से मुक्ति के बाद बस्तर में पीएम मोदी की पहली दिवाली

सब समाचार

+ और भी पढ़ें