PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के तहत रूफ टॉप सोलर लगाने में उत्तर प्रदेश लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मई महीने में यूपी ने 64,742 नए रूफ टॉप सोलर लगाए गए, जो देश में सबसे अधिक हैं। यह नेशनल लेवल पर हुए मासिक इंस्टॉलेशन का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा है। लखनऊ भारत का पहला ऐसा जिला बन गया है जिसने एक लाख रूफ टॉप सोलर इंस्टॉलेशन का आंकड़ा पार कर लिया है। यहां कुल 1,02,603 रूफ टॉप सोलर इंस्टॉलेशन हुए हैं। यह उपलब्धि ग्रीन एनर्जी की ओर उत्तर प्रदेश के तेजी से बढ़ते बदलाव और रूफ टॉप सोलर अपनाने में उसकी बढ़ती हुई नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है।
उत्तर प्रदेश न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (UPNEDA) के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 31 मई को अकेले 2,201 नए इंस्टॉलेशन दर्ज किए गए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश ने हाल के महीनों में लगातार मासिक वृद्धि के मामले में देश में नंबर वन की स्थिति बनाए रखी है।
लखनऊ में एक लाख से अधिक लगे सोलर
यूपी की इस सफलता की सबसे बड़ी कहानी राजधानी लखनऊ से जुड़ी है। लखनऊ में कुल रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन की संख्या 1,02,603 तक पहुंच गई है, जिससे यह देश का पहला जिला बन गया है। मई महीने में यहां 9,667 नए इंस्टॉलेशन हुए, जो देश के किसी भी जिले में सर्वाधिक हैं।
जिलेवार आंकड़ों में वाराणसी 41,428 इंस्टॉलेशन के साथ दूसरे स्थान पर है। जबकि कानपुर नगर में 35,288, बरेली में 23,731, आगरा में 20,768 और प्रयागराज में 19,122 लगाए गए हैं। हालांकि कई जिले अभी भी पीछे हैं। श्रावस्ती में केवल 928 इंस्टॉलेशन हैं। जबकि कुशीनगर, बागपत, महोबा, सिद्धार्थ नगर और ललितपुर जैसे जिलों में भी संख्या अपेक्षाकृत काफी कम बनी हुई है।
हालांकि, कम्युलेटिव इंस्टॉलेशन के मामले में उत्तर प्रदेश अभी गुजरात और महाराष्ट्र के बाद तीसरे स्थान पर है। लेकिन नए इंस्टॉलेशन की रफ्तार के कारण यह गैप लगातार कम हो रहा है। राज्य को 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ‘पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवॉर्ड’ के लिए भी चुना गया है।
अधिकारियों के अनुसार, इस मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य में 9.91 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 5.57 लाख से ज्यादा रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। इससे 1,888 मेगावाट की सौर क्षमता विकसित हुई है।
3,602 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी
'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana)' के तहत घर की छत पर रूफ टॉप सोलर लगाने पर केंद्र सरकार आपको सब्सिडी देगी। 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के तहत लाभार्थियों को 3,602 करोड़ रुपये से अधिक की केंद्रीय सब्सिडी और 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की राज्य सब्सिडी दी जा चुकी है।
वर्तमान में प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 2,000 रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगली चुनौती उन जिलों में भी सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है, जहां इसकी पहुंच अभी सीमित है। ताकि योजना का लाभ प्रदेश के हर हिस्से तक पहुंच सके।
योजना लगवाने का पूरा स्टेप
बिजली बिल/उपभोक्ता संख्या
घर की छत का स्वामित्व (या आवश्यक अनुमति)
सोलर प्लांट क्षमता केंद्र सरकार की सब्सिडी
3 kW से अधिक अधिकतम ₹78,000