PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के तहत रूफ टॉप सोलर लगाने में उत्तर प्रदेश लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मई महीने में यूपी ने 64,742 नए रूफ टॉप सोलर लगाए गए, जो देश में सबसे अधिक हैं। यह नेशनल लेवल पर हुए मासिक इंस्टॉलेशन का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा है। लखनऊ भारत का पहला ऐसा जिला बन गया है जिसने एक लाख रूफ टॉप सोलर इंस्टॉलेशन का आंकड़ा पार कर लिया है। यहां कुल 1,02,603 रूफ टॉप सोलर इंस्टॉलेशन हुए हैं। यह उपलब्धि ग्रीन एनर्जी की ओर उत्तर प्रदेश के तेजी से बढ़ते बदलाव और रूफ टॉप सोलर अपनाने में उसकी बढ़ती हुई नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है।
