PM Gujarat Visit: भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में कल एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी (Micron Technology) की 'सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग' (ATMP) यूनिट का उद्घाटन करेंगे। यह भारत की पहली ऐसी इकाई होगी जहां से 'मेड-इन-इंडिया' सेमीकंडक्टर मेमोरी मॉड्यूल का कमर्शियल उत्पादन और निर्यात शुरू होगा। ₹22,500 करोड़ से अधिक की लागत वाला यह प्रोजेक्ट भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन का एक प्रमुख केंद्र बना देगा।
