Delhi Weather Today: दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, देखें वेदर फोरकास्ट

Delhi Weather Today: पिछले दो सालों में जुलाई के सबसे गर्म दिनों में से एक का सामना करने के बाद, दिल्ली को मंगलवार (7 जुलाई) को काफी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी में बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान लगाया है।

अपडेटेड Jul 07, 2026 पर 8:03 AM
दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना

Delhi Weather Today: पिछले दो सालों में जुलाई के सबसे गर्म दिनों में से एक का सामना करने के बाद, दिल्ली को मंगलवार (7 जुलाई) को काफी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी में बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान लगाया है। इसके लिए मौसम विभाग ने "येलो अलर्ट" जारी किया है, साथ ही कुछ इलाकों में बिजली कड़कने और आंधी-तूफान की संभावना भी जताई है।

IMD के ताजा अनुमान के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि, पिछले दिन की तुलना में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन उमस ज्यादा बने रहने की संभावना है, जिससे बारिश होने तक मौसम असहज रहेगा।

दो साल में जुलाई का सबसे गर्म दिन दर्ज


सोमवार का दिन दिल्ली में पिछले दो सालों में सबसे गर्म जुलाई का दिन रहा। हवा में ज्यादा नमी (उमस) होने की वजह से लोगों को महसूस होने वाला तापमान (फील्स लाइक) करीब 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जिस वजह से शहर भर के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली में कब तक बारिश होगी?

IMD ने अनुमान लगाया है कि उत्तर भारत में मानसून के मजबूत होने के साथ ही अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। सात दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक, 8 जुलाई से 10 जुलाई के बीच आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

बता दें कि उत्तर भारत में मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे तेज हो रही हैं, इसलिए आने वाले दिनों में दिल्ली में बार-बार बारिश होने की उम्मीद है। इससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिलेगी, लेकिन शहर में जगह-जगह पानी भरने और ट्रैफिक में रुकावट का खतरा भी बढ़ जाएगा।

IMD ने लोगों को सलाह दी है कि वे तूफान के दौरान, खासकर सफर करते समय सतर्क रहें। तेज बारिश के दौरान पानी भरने, कम विजिबिलिटी, ट्रैफिक जाम और कुछ समय के लिए रुकावटें आ सकती हैं। लोगों को यह भी सलाह गई है कि बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें और घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की आधिकारिक जानकारी जरूर देख लें।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: पांच करोड़ का रामचरितमानस...राम मंदिर में कितना आया चढ़ावा? ट्रस्ट ने दिया पूरा हिसाब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।