Get App

दिल्ली से चेन्नई जा रही फ्लाइट में पावर बैंक फटने से लगी आग, इंडियो एयरलाइन का विमान हैदराबाद डायवर्ट

इंडिगो एयरलाइन की दिल्ली से चेन्नई जा रही फ्लाइट के ओवरेहेड लगेज कम्पार्टमेंट आग गई, जिसके बाद विमान को हैदराबाद एयरपोर्ट डायवर्ट कर सुरक्षित लैंड किया गया। जांच में पता चला है कि यह आग पावर बैंक फटने की वजह से लगी थी। इस घटना में सभी यात्री और चालक दल के दल सुरक्षित हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 12, 2026 पर 11:54 AM
दिल्ली से चेन्नई जा रही फ्लाइट में पावर बैंक फटने से लगी आग, इंडियो एयरलाइन का विमान हैदराबाद डायवर्ट
इस घटना का वीडियो विमान में सवार यात्रियों द्वारा कई सोशल मीडिया मंचों पर पोस्ट किया गया है।

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट में आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। जांच में पता चला कि आग विमान के ओवरहेड लगेज कम्पार्टमेंट में लगी थी। इसकी जानकारी मिलते ही विमान को हैदराबाद के लिए डायवर्ट कर दिया गया, जहां वह सुरक्षित रूप से लैंड कर गया। इस घटना का वीडियो विमान में सवार यात्रियों द्वारा कई सोशल मीडिया मंचों पर पोस्ट किया गया है। इसमें दूसरे यात्री अपने बैग से आग बुझाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। केबिन क्रू ने फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल करके आग बुझा दी, और सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6E6115, एक एयरबस A321-251N रविवार को दिल्ली से चेन्नई जा रही थी। इसका तय समय दोपहर 1:10 बजे और असल में 1:30 बजे निकलना था, और डायवर्ट होने से पहले इसका चेन्नई में शाम 4:00 बजे पहुंचना था। लेकिन इससे पहले ही ओवरहेड लगेज कम्पार्टमेंट में आग लगने से सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता खड़ी हो गई। इसके बाद एयरक्रफ्ट को आपात स्थिति में हैदराबाद डायवर्ट किया गया, जहां वह सुरक्षित रूप से लैंड कर गया।

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में ओवरहेड लगेज कम्पार्टमेंट में रखे एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई थी। इस घटना का एक डरावना वीडियो सामने आया है, जिसे एक यात्री ने मोबाइल फ़ोन पर रिकॉर्ड किया था, जिसमें दूसरे यात्री अपने बैग से आग बुझाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। केबिन क्रू ने फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल करके आग बुझा दी, और सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। ट्विटर पर पोस्ट कई वीडियो में बताया गया है कि यह घटना तब हुई जब विमान लगभग 35,000 फीट की ऊंचाई पर था। आग लगने के बाद हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया।

इंडिगो ने एक बयान में कहा, "11 अक्टूबर, 2026 को दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 को एक कस्टमर के पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने के बाद हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया। केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। तय प्रोटोकॉल के मुताबिक, पायलटों ने फ्लाइट को डायवर्ट किया और हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड कराया।"

यात्रियों के चेन्नई जाने के लिए एक दूसरे विमान का इंतजाम किया गया। उन्होंने आगे कहा, "इस अचानक हुई स्थिति की वजह से हमारे कस्टमर्स को हुई परेशानी के लिए हमें खेद है और हम इसे कम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जिसमें उन्हें नाश्ता देना और समय पर अपडेट देना शामिल है। इंडिगो में, हमारे कस्टमर्स और क्रू की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।"

वाराणसी में महिलाओं को नवरात्रि ने दिया इनकम का एक बढ़िया सोर्स, पूजा कॉम्बो पैक से हर महीने कमा रहीं 20000 रुपये

सब समाचार

+ और भी पढ़ें