Delhi Electricity Cut 4 July: शनिवार को दिल्ली के इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती की समस्या, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Electricity Cut 4 July: दिल्ली के कई इलाकों में कल यानी 4 जुलाई को बिजली की योजनाबद्ध कटौती (पावर कट) की जाएगी। यह कटौती BSES राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL) और BSES Yamuna Power Limited (BYPL) द्वारा मेंटेनेंस काम के कारण की जा रही है।

अपडेटेड Jul 03, 2026 पर 11:32 AM
4 जुलाई को दिल्ली के इन इलाकों में होगी बिजली कटौती

Delhi Electricity Cut 4 July: दिल्ली के कई इलाकों में कल यानी 4 जुलाई को बिजली की योजनाबद्ध कटौती (पावर कट) की जाएगी। यह कटौती BSES राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL), BSES Yamuna Power Limited (BYPL), and Tata Power Delhi Distribution Limited (TPDDL) द्वारा मेंटेनेंस काम के कारण की जा रही है। बिजली वितरण कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों के लिए अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बंद रहेगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती के दौरान जरूरी इंतजाम कर लें।

बता दें कि इस समय दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में सिस्टम को स्थिर रखने और आगे बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस जरूरी माना जा रहा है।

निर्धारित बिजली कटौती इस प्रकार है:


जनकपुरी डिवीजन: 11:00 से 12:30 बजे तक ब्लॉक C-2C में बिजली कटौती की समस्या रहेगी।

जनकपुरी डिवीजन: 11:07 से 12:37 तक ब्लॉक C-1 में बिजली बाधित रहेगी

जनकपुरी डिवीजन: 12:00 से 14:00 तक ब्लॉक J-8, राजौरी गार्डन एक्सटेंशन, राजौरी गार्डन में पावर कट की समस्या रहेगी।

पालम डिवीजन: 11:00 से 12:30 बजे तक ब्लॉक P (राज नगर एक्सटेंशन), ब्लॉक A-1 (विजय एन्क्लेव, महावीर एन्क्लेव) और ब्लॉक B (मंगलपुरी II) में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

नांगलोई डिवीजन: 11:00 से 12:30 बजे तक DDA पार्क, निहाल विहार, अध्यापक नगर, ब्लॉक B (ज्वालापुरी, पश्चिम विहार) में बिजली की समस्या रहेगी।

हौज खास डिवीजन: 11:07 से 13:07 बजे तक जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में पावर कट रहेगा।

हौज खास डिवीजन: 14:08 से 14:23 बजे तक ब्लॉक K, साउथ एक्सटेंशन-II में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

सरिता विहार डिवीजन: 11:00 से 13:00 बजे तक मित्थापुर में बिजली कटौती रहेगी।

द्वारका डिवीजन: 10:07 से 12:07 बजे तक सूरज विहार में बिजली कटौती की समस्या रहेगी।

द्वारका डिवीजन: 11:00 से 14:00 बजे तक ब्लॉक S, मोहन गार्डन (रजापुर खुर्द) में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

यह भी पढ़ें: IMD Weather Forecast Update: यूपी से बिहार तक मौसम का तांडव! इन 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।