Delhi Power Cut: 9 जुलाई को दिल्ली के इन इलाकों में रहेगी बिजली की समस्या, देखें समय और जगहों की पूरी जानकारी

Delhi Power Cut: दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार (9 जुलाई) को बिजली कटौती की समस्या हो सकती है। यह कटौती जरूरी मेंटेनेंस और सिस्टम अपग्रेड के काम के कारण की जा रही है। दरअसल, BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और रखरखाव से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं।

अपडेटेड Jul 08, 2026 पर 9:40 AM
दिल्ली के इन इलाकों में आज रहेगी बिजली कटौती

Delhi Power Cut: दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार (9 जुलाई) को बिजली कटौती की समस्या हो सकती है। यह कटौती जरूरी मेंटेनेंस और सिस्टम अपग्रेड के काम के कारण की जा रही है। दरअसल, BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और रखरखाव से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं, जिसके चलते अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती से पहले जरूरी इंतजाम कर लें।

निर्धारित बिजली कटौती इस प्रकार है:

पालम डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ब्लॉक J, पालम में बिजली प्रभावित रहेगी।


पालम डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सेक्टर 8, द्वारका और ब्लॉक RZ, सागरपुर में पावर कट रहेगा।

पालम डिवीजन: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 13:07 बजे तक ब्लॉक G, राज नगर 2 में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

पालम डिवीजन: दोपहर 13:03 बजे से शाम 17:03 बजे तक तमिलर एन्क्लेव, विजय एन्क्लेव और महावीर एन्क्लेव में बिजली कटौती की समस्या रहेगी।

जनकपुरी डिवीजन: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 13:07 बजे तक पोसांगीपुर गांव में बिजली कटौती रहेगी।

नांगलोई डिवीजन: सुबह 10:07 बजे से दोपहर 13:07 बजे तक अध्यापक नगर, नांगलोई में बिजली आपूर्ती प्रभावित रहेगी।

हौज खास: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बियर सराय में बिजली सप्लाई बंद रह सकती है।

छतरपुर डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक डॉ. अंबेडकर कॉलोनी में पावर कट रहेगा।

टैगोर गार्डन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक ब्लॉक EF जनता कॉलोनी, ब्लॉक BA टैगोर, ब्लॉक EA, ब्लॉक FB, ब्लॉक D, टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में बिजली की समस्या रहेगी।

टैगोर गार्डन: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 13:07 बजे तक मुखर्जी पार्क चौखंडी विष्णु गार्डन में लाइट की समस्या रहेगी।

उत्तम नगर: रात 00:07 से 01:37 बजे तक पुराना जानकी पुरी, बिंदापुर में बिजली प्रभावित रहेगी।

मुंडका डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जय विहार कमरुद्दीन नगर में बिजली कटौती रहेगी।

खानपुर डिवीजन: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 13:07 बजे तक जवाहर पार्क, संगम विहार में पावर सप्लाई बंद रहेगी।

मोहन गार्डन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सैनिक एन्क्लेव, VIPIN गार्डन, नवादा में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में 8 जुलाई को घंटों गुल रहेगी बिजली, देखें समय और प्रभावित क्षेत्र

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।