Get App

Sonia Gandhi Book: प्रणब मुखर्जी 2010 में प्रधानमंत्री बनना चाहते थे? सोनिया गांधी ने किताब में किए सनसनीखेज खुलासे, मनमोहन सिंह का भी जिक्र

Sonia Gandhi Book: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब 'Belonging: A Journey of Love' में पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रणब मुखर्जी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। सोनिया गांधी के मुताबिक, साल 2010 में एक बातचीत के दौरान प्रणब मुखर्जी ने प्रधानमंत्री बनने की अपनी लंबे समय से चली आ रही इच्छा जाहिर की थी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 2:43 PM
Sonia Gandhi Book: प्रणब मुखर्जी 2010 में प्रधानमंत्री बनना चाहते थे? सोनिया गांधी ने किताब में किए सनसनीखेज खुलासे, मनमोहन सिंह का भी जिक्र
Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी के मुताबिक, प्रणब मुखर्जी ने 2010 में प्रधानमंत्री बनने की अपनी ‘पुरानी इच्छा’ का संकेत दिया था

Sonia Gandhi Book: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे प्रणब मुखर्जी ने 2010 में तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री बनने की अपनी लंबे समय से चली आ रही इच्छा का संकेत दिया था। इस दौरान सोनिया गांधी को मुखर्जी ने सुझाव दिया था कि अब 'शीर्ष स्तर पर बदलाव का समय आ गया है'। सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में इसका उल्लेख किया है। अपनी बहुचर्चित किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव (Belonging: A Journey of Love)' में सोनिया गांधी ने इस आलोचना को खारिज किया है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के शासनकाल में वह 'पर्दे के पीछे से सरकार चला रही थीं'।

'शीर्ष नेतृत्व में बदलाव का समय आ गया'

किताब के मुताबिक, प्रणब मुखर्जी ने सोनिया गांधी से कहा था कि शायद अब शीर्ष नेतृत्व में बदलाव का समय आ गया है। प्रणब मुखर्जी की इस टिप्पणी ने सोनिया गांधी को हैरान कर दिया था। उन्होंने कहा कि एक बात को लेकर वह पूरी तरह स्पष्ट थीं कि उस समय मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे और पार्टी अध्यक्ष के तौर पर वह उन्हें अपनी राय या सुझाव दे सकती थीं। उनसे असहमति भी जता सकती थीं।

सोनिया ने कहा कि लेकिन उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना और उनकी बात को तरजीह देना उनका कर्तव्य था। उन्होंने अपनी आत्मकथा में लिखा है, "इसके अलावा, मैं किसी भी परिस्थिति में ऐसा कारण नहीं बनना चाहती थी जिससे कोई गलतफहमी पैदा हो और हमारे विरोधियों को खुशी मनाने तथा हमारी सरकार को कमजोर करने का मौका मिले।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें