President Droupadi Murmu News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने कार्यकाल के तीन साल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने कार्यकाल के तीसरे वर्ष में विभिन्न देशों की यात्रा कर वैश्विक संबंध मजबूत करने से लेकर पूरे राष्ट्रपति भवन परिसर को दिव्यांगजनों के लिए सुलभ बनाने जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। 67 वर्षीय मुर्मू ने 25 जुलाई 2022 को भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। शुक्रवार (25 जुलाई) को उनके कार्यकाल के तीन साल पूरे हो गए हैं।