Get App

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल के रिश्ते में लौटी मिठास, सगाई टूटने के बाद फिर हुए एक

आकृति अग्रवाल ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ फिर से रिश्ते में आने की बात कही है। उन्होंने बताया कि सगाई टूटने के बाद वह बाहरी लोगों की बातों में आकर गुमराह हो गई थीं। अब दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 13, 2026 पर 11:36 AM
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल के रिश्ते में लौटी मिठास, सगाई टूटने के बाद फिर हुए एक
सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, बोलीं- दूसरों की बातों में आकर गुमराह हो गई थी

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल फिर से साथ आ गए हैं। कुछ हफ्ते पहले दोनों ने सगाई तोड़ने की बात कही थी। अब आकृति ने सोशल मीडिया पर बताया कि दोनों ने आपस में बात की और अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है।

आकृति ने इंस्टाग्राम पर बताया कि लोगों की बातों में आकर उन्होंने सगाई तोड़ने का फैसला लिया था। वह मानती है कि वह गुमराह हो गई थीं और पृथ्वी से खुलकर बात नहीं की थी।

बाद में दोनों ने खुलकर बात की और एक-दूसरे को समझा। इसके बाद उन्होंने फिर से साथ आने का फैसला किया। वही पृथ्वी शॉ ने इस बारे में अभी कोई बात नहीं की है।

मार्च में सगाई, फिर क्यों हुए अलग?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें