Raihan Vadra: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे और फोटोग्राफर रेहान वाड्रा ने बुधवार (21 अक्टूबर) को कहा कि बीकानेर हाउस प्रशासन ने उनकी सोलो (एकल) प्रदर्शनी शुरू होने से कुछ घंटे पहले दिल्ली में हालिया विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी उनकी कई तस्वीरें हटा दीं। प्रदर्शनी 'नो आइडिया इज फाइनल' का प्रिव्यू बुधवार को हुआ। यह प्रदर्शनी गुरुवार (22 अक्टूबर) से आम लोगों के लिए खुलेगी। रेहान ने कहा कि उन्हें बुधवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बताया गया कि अगर तस्वीरें शाम पांच बजे तक नहीं हटाई गईं, तो प्रदर्शनी रद्द कर दी जाएगी। रेहान ने कहा कि उन्होंने प्रदर्शनी का विस्तृत प्रस्ताव और प्रारूप बीकानेर हाउस मैनेजमेंट के साथ काफी पहले शेयर कर दिया था, इसके बावजूद प्रशासन ने कई तस्वीरें हटा दीं।
