Pune-Mumbai Expressway: देश की सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में शामिल पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक पर मानसून की शुरुआती बारिश ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब ₹6,695 करोड़ की लागत से तैयार इस परियोजना का उद्घाटन 1 मई को हुआ था, लेकिन महज दो महीने बाद ही सड़क पर गड्ढेनुमा पैच दिखाई देने लगे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) ने तत्काल मरम्मत के आदेश जारी कर दिए हैं।
