Get App

Pune: लड़की के सोशल मीडिया का यूज कर लड़के को सुनसान जगह बुलाया, फिर पत्थर और लाठियों से की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Pune: पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। इन पर आरोप है कि उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते विश्रांतवाड़ी के 17 साल के लड़के का 29 दिसंबर को अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 9:26 AM
Pune: लड़की के सोशल मीडिया का यूज कर लड़के को सुनसान जगह बुलाया, फिर पत्थर और लाठियों से की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Pune: लड़की के सोशल मीडिया का यूज कर लड़के को सुनसान जगह बुलाया, फिर पत्थर और लाठियों से की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Pune: पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। इन पर आरोप है कि उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते विश्रांतवाड़ी के 17 साल के लड़के का 29 दिसंबर को अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लड़की के सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल कर युवक को कात्रज बुलाया और वहां वारदात को अंजाम दिया।

17 वर्षीय पीड़ित अमनसिंह 29 दिसंबर की सुबह घर से निकला था। उसकी मां, अनीता सुरेंद्रसिंह गचंद (44), जो टिंगरेनगर की रहने वाली हैं, ने विश्रांतवाड़ी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस उपायुक्त (क्राइम) निखिल पिंगले, इंस्पेक्टर संपतराव राउत और सहायक इंस्पेक्टर महेश भोसले के नेतृत्व में एक टीम ने कर्नाटक के बेलगावी से शिवने निवासी दो युवकों प्रथमेश चिंदू अधल (19) और नागेश बालाजी धबले (19) को गिरफ्तार किया और दोनों नाबालिगों (16 और 17 वर्ष) को हिरासत में ले लिया।

पुलिस उपायुक्त ने दी जानकारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें