Get App

Punjab Politics में बड़ा उलटफेर! AAP के 3 विधायकों ने दिल्ली में ली BJP की सदस्यता, अमृतसर से IPS वाले MLA का भी इस्तीफा

नई दिल्ली, 2 नवंबर: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व IPS अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह समेत 3 बागी विधायकों ने बीजेपी जॉइन कर ली है। तीनों ने दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में पार्टी की सदस्यता ली।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 1:12 PM
Punjab Politics में बड़ा उलटफेर! AAP के 3 विधायकों ने दिल्ली में ली BJP की सदस्यता, अमृतसर से IPS वाले MLA का भी इस्तीफा

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी को आज एक साथ तीन बड़े झटके लगे हैं। पार्टी के तीन नाराज विधायकों ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में भगवा पार्टी का दामन थाम लिया है।

सबसे चर्चित नाम अमृतसर नॉर्थ के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह का है। पूर्व IPS अधिकारी रहे कुंवर विजय ने सोमवार सुबह फेसबुक पर पोस्ट लिखकर खुद अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को अपना इस्तीफा भेज दिया है। कुंवर विजय पिछले कई महीनों से पार्टी से सस्पेंड चल रहे थे।

उनके साथ दो और विधायक भी बीजेपी में शामिल हुए हैं - समाना सीट से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और पटियाला जिले की सनौर सीट से हरमीत सिंह पठानमाजरा। जानकारी के मुताबिक दोनों ने रविवार को ही AAP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और आज दिल्ली में औपचारिक रूप से बीजेपी जॉइन कर ली।

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी मुख्यालय में हुई इस जॉइनिंग के दौरान पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। इसे पंजाब में बीजेपी के विस्तार प्लान के तौर पर देखा जा रहा है।

दरअसल कुंवर विजय प्रताप सिंह ने 2022 में IPS की नौकरी छोड़कर राजनीति में एंट्री ली थी और बेअदबी केस की जांच को लेकर वह काफी लोकप्रिय हुए थे। लेकिन पार्टी में अंदरूनी खींचतान के चलते वह लगातार असंतुष्ट चल रहे थे।

अब तीन विधायकों के एक साथ जाने से AAP के लिए पंजाब में मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि चुनाव से पहले इस तरह की टूट को सियासी तौर पर बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें