Get App

Punjab Blast: पंजाब के जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में धमाका! उधर अमृतसर में मिलिट्री कैंप के बाहर भी विस्फोट

Punjab Blast: पहले पंजाब के जालंधर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के मुख्यालय के बाहर एक एक्टिवा स्कूटी में धमाका हुआ। इसके कुछ ही घंटों बाद अमृतसर के खासा इलाके में मिलिट्री कैंप के पास धमाके की खबर सामने आई। यहां सेना और BSF की यूनिट्स एक-दूसरे से सटी हुई हैं। एक ही रात डबल धमाके से पंजाब के लोग दहशत में आ गए हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 06, 2026 पर 7:38 AM
Punjab Blast: पंजाब के जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में धमाका! उधर अमृतसर में मिलिट्री कैंप के बाहर भी विस्फोट
Punjab Blast: जालंधर के बाद अब अमृतसर में भी धमाके की खबर सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Punjab Blast: पंजाब में मंगलवार (5 मई) को एक ही रात में दो अलग-अलग जिलों में धमाके की खबर आने से हड़कंप मच गया है। पहले जालंधर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के मुख्यालय के बाहर एक स्कूटी में धमाका हुआ। इसके कुछ ही घंटों बाद अमृतसर के खासा इलाके में स्थित मिलिट्री कैंप के पास धमाके की खबर सामने आई। यहां सेना और BSF की यूनिट्स एक-दूसरे से सटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि इस धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। लोग दहशत में आ गए।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार (6 मई) रात करीब 10:50 बजे अमृतसर में कैंटोनमेंट इलाके के पास खासा में एक धमाका हुआ, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए SP आदित्य एस. वॉरियर ने बताया कि पुलिस को संदिग्ध धमाके के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी कैंटोनमेंट इलाके में तैनात सेना के जवानों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

अधिकारी ने कहा कि गहन जांच के लिए बम निरोधक दस्ते (BDS) को बुलाया गया। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने मौके से सैंपल और सबूत इकट्ठा किए। यह धमाका उस समय हुआ, जब अचानक एक एक्टिवा स्कूटर में विस्फोट हो गया और उसमें आग लग गई। इससे इस व्यस्त इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

अमृतसर के SP आदित्य वॉरियर ने ANI को बताया, "रात करीब 10:50 बजे पुलिस को खासा कैंटोनमेंट के पास धमाके की आवाज के बारे में शिकायत मिली। पुलिस टीम कैंटोनमेंट में रहने वाले सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। BDS टीम को भी बुलाया गया, जिसने वहां जांच की। FSL टीम ने सबूत इकट्ठा किए। फिर उन्हें सैंपलिंग और जांच के लिए भेजा गया है। हम यह पता लगा रहे हैं कि कितने धमाके हुए हैं और कैसे हुए हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें