Punjab Election 2027: अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को झटका देते हुए पार्टी के तीन नेताओं ने सोमवार (2 नवंबर) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। इनमें पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह और दो अन्य विधायक शामिल हैं। इससे पहले, निलंबित AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की।
