पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत को लेकर पिछले 48 घंटों से हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जो इसके बाद हुआ उसने सबको हैरान कर दिया। सीएम अस्पताल से छुट्टी लेकर सीधे मोगा की एक बड़ी रैली में पहुंचे और भाषण देने के बाद दोबारा अस्पताल में भर्ती हो गए।
