Punjab Scooter Blast: जालंधर और अमृतसर में धमाके के बाद पूरा पंजाब हाई अलर्ट पर है। जालंधर जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) चौक के पास एक स्कूटर में मंगलवार (5 मई) शाम आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने वाहन से धमाके जैसी आवाज सुनी थी। सूत्रों के मुताबिक, जालंधर में ग्रेनेड हमले की भी आशंका है। सोशल मीडिया पर सामने आए CCTV में एक संदिग्ध आतंकी पॉलीथिन में लिपटी कुछ वस्तु छोड़कर गया। इसके तुरंत बाद जोरदार धमाका हो गया। जालंधर में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान आने वाले हैं।
