पंजाबी सिंगर इंदर कौर की संदिग्ध मौत: नहर में मिली लाश, 6 दिनों से थीं लापता, अगवा और जबरन शादी का आरोप

Punjabi Singer Death: इंदर कौर पंजाबी म्यूजिक जगत का एक उभरता हुआ चेहरा थीं। वे अपने पंजाबी भाषा के गानों और सोशल मीडिया पर अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती थीं। उनकी अचानक हुई इस मौत से उनके साथी कलाकार और फैंस बेहद दुखी हैं और सभी सोशल मीडिया पर उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं

अपडेटेड May 19, 2026 पर 3:48 PM
Story continues below Advertisement
Inder Kaur Death: पंजाबी सिंगर इंदर कौर की संदिग्ध मौत: नहर में मिली लाश, 6 दिनों से थीं लापता, अगवा और जबरन शादी का आरोप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी सिंगर इंदर कौर, जिन्हें इंडस्ट्री में यशइंदर कौर के नाम से भी जाना जाता था, की लाश लुधियाना की एक नहर से बरामद हुई है। 29 साल की इंदर कौर पिछले 6 दिनों से लापता थीं। इस घटना के बाद से उनके फैंस और पूरी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में है।

इंदर कौर पंजाबी म्यूजिक जगत का एक उभरता हुआ चेहरा थीं। वे अपने पंजाबी भाषा के गानों और सोशल मीडिया पर अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती थीं। उनकी अचानक हुई इस मौत से उनके साथी कलाकार और फैंस बेहद दुखी हैं और सभी सोशल मीडिया पर उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

13 मई से अचानक गायब थीं सिंगर


परिवार के मुताबिक, 13 मई की शाम करीब 6:30 बजे इंदर कौर घर का कुछ जरूरी सामान लेने के लिए बाहर निकली थीं, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटीं।

जब वे काफी देर तक घर नहीं आईं, तो घरवालों ने उनके फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल लगातार बंद आ रहा था।

रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां काफी तलाश करने के बाद भी जब इंदर का कुछ पता नहीं चला, तो परेशान होकर परिवार ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे लुधियाना की एक नहर में इंदर कौर का शव तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर जब शिनाख्त की, तो वह इंदर कौर का ही था।

इस मामले में अब एक नया और संगीन मोड़ आ गया है। इंदर के घरवालों ने एक शख्स पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि आरोपी ने इंदर कौर को अगवा किया था और उन पर जबरन शादी करने का भारी दबाव बना रहा था। परिवार के ये भी आरोप है कि आरोपी हत्या करने के बाद कनाडा भाग गया।

पुलिस की जांच कहां तक पहुंची?

लुधियाना पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना वाले दिन के रूट के CCTV फुटेज खंगाल रही है और इंदर कौर के कॉल डिटेल्स (CDR) की भी जांच की जा रही है।

परिवार ने जिस मुख्य संदिग्ध पर अगवा और प्रताड़ना का आरोप लगाया है, पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

ट्विशा के साथ मॉडलिंग कर चुकी उसकी दोस्त समीरा ने शादी के बाद उसके अंदर आए बड़े चेंज को रिवील किया!

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।