Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज इंडिया आ रहे है हैं। गुरुवार को शाम लगभग 6:30 बजे राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे, जहां उनका रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण आधिकारिक दौरा शुरू होगा। पुतिन ऐसे समय में भारत आ रहे है जब रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका ने इंडिया पर एक्सट्रा टैरिफ लगाया हुआ है। अमेरिका ये चाहता है कि भारत, रूस से तेल खरीदना बंद कर दे। इस बीच रूसी राष्ट्रपति के भारत आने से दुनियाभर की निगाहे इसी पर टिकी हुई है कि दोनों देशों के बीच किन मुद्दों पर समझौते होते है। आइए आपको बताते हैं राष्ट्रपति पुतिन का पूरा शेड्यूल।
