Rahul Gandhi Defamation Case Verdict: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट ने सोमवार (26 अक्टूबर) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े मानहानि के एक मामले में बरी कर दिया। यह मामला 2018 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा है। इसमें उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक कथित हत्या के मामले का आरोपी बताया था।
